हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

सीएम सोरेन करेंगे कोविड सर्किट का उद्घाटन

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का तीसरा दिन
झारखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाकर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है. आज स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का तीसरा दिन है. दूसरे दिन राज्य के सभी जिलों में आम दिनों की अपेक्षा लोग कम दिखे. वहीं, आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें भी बंद रहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को करेंगे संबोधित
आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने के साथ देश के 30 राज्य के 313 चयनित ग्राम पंचायतों के बीच पुरस्कार वितरण भी करेंगे. स्वामित्व योजना की भी शुरुआत होगी. गांवों में रिहायशी जायदाद का ड्रोन से सर्वेक्षण कर लोगों को उसके मालिकाना हक का दस्तावेज मुहैया करवाने वाली योजना आज से पूरे देश में चालू हो जाएगी.

न्यायाधीश एनवी रमना लेंगे शपथ
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एनवी रमना आज भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. इससे पहले न्यायाधीश एसए बोबडे चीफ जस्टीस थे. जो 23 अप्रैल को सेवानिवृत हुए हैं.

IPL2021 का 18वां मुकाबला
आईपीएल 2021 का 18वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मैज आज शाम 07:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों को चार-चार मैचों में एक-एक जीत और तीन-तीन हार मिली हैं.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. 24 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर में सचिन ने कई मुकाम हासिल किए है.

किसानों का दिल्ली चलो अभियान
दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर 146 दिन से आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अगली रणनीति के तहत प्रतिरोध सप्ताह शुरू कर दिया गया था. 26 अप्रैल तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान सभी धरनास्थलों पर महामारी से बचाव के पुख्ता इंतजाम भी किए गए. वहीं आज से ‘दिल्ली चलो’ अभियान शुरू किया जाएगा.

आईएनसी टीवी पर कार्यक्रमों का प्रसारण
कांग्रेस ने अपने डिजिटल चैनल ‘आईएनसी टीवी’ की शुरुआत की है. आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर यहां कार्यक्रमों का औपचारिक रूप से प्रसारण पर आरंभ किया जाएगा.












