spot_img

21 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

रांची में आज बंद रहेगी कई दुकानें

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते हेमंत सरकार ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है. इससे पहले ही चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हालात सुधारने के लिए दुकान बंद करने का निर्णय लिया था. इसके मद्देनजर बुधवार को कई दुकान बंद रहेंगे.

चैत्र नवरात्रि: नवमी आज

चैत्र नवरात्रि का आज नौवां दिन है. भक्त मां के सिद्धिदात्री रूप की पूजा कर रहे हैं. कोरोना के चलते इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं है. भक्त इस बार घर पर ही रहकर मां की आराधना कर रहे हैं.

रामनवमी आज

देशभर में आज रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. कोरोना के चलते इस बार कोई खास उत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा है. अयोध्या में भी इस बार उत्सव मेले का आयोजन नहीं होगा. लोग घरों में ही भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

रांची में हल्के बादल छाए रहेंगे

रांची में आज हल्के बादल छाए रहेंगे. रांची समेत आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 21 और 22 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 23 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा.

गोवा: लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला

गोवा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. बैठक में इस बात को लेकर निर्णय लिया जाएगा कि अभी लॉकडाउन लगाया जाए या नहीं. इस बात की चर्चा है कि कोरोना संक्रमण के चलते कुछ प्रतिबंध या आंशिक लॉकडाउन लगाए जा सकते हैं.

दिल्ली: लॉकडाउन का तीसरा दिन

दिल्ली में कोरोना की वजह से भयावह हालात को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है. आज लॉकडाउन का तीसरा दिन है. दिल्ली में हर दिन कोरोना के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

IPL: कोलकाता-चेन्नई और पंजाब-हैदराबाद के बीच मैच

आज आईपीएल में दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच पंजाब और हैदराबाद के बीच होगा. दूसरा मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच खेला जाएगा.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...