spot_img
spot_img
spot_img

20 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • झारखंड में आज कंप्लीट लॉकडाउन

आज रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा. इसकी शुरुआत शनिवार शाम 4 बजे से ही हो गई है, जो सोमवार की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान डेयरी आउटलेट व मेडिकल सेवा समेत अन्य को पाबंदियों से छूट दी गयी है. शेष सभी दुकानें बंद रहेंगी.

  • जमशेदपुर में मोबाइल वैक्सीनेशन अभियान का आखिरी दिन

जमशेदपुर के पोटका में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान का रविवार को आखिरी दिन है. वैइसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगा रहे हैं.

  • झारखंड में भारी बारिश की संभावना

झारखंड, बिहार, प. बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश गतिविधियां जारी रहेगी. बिहार के चंपारण व अन्य हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति अगले दो-तीन दिन तक बनी रह सकती है.

  • गंगा दशहरा पर्व

हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है. आज यानि रविवार को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन विधि- विधान से मां गंगा की पूजा- अर्चना की जाती है.

  • तेलंगाना आज से पूरी तरह अनलॉक

कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश धीरे-धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रहा है. तेलंगाना में भी बड़ा फैसला लिया गया है. राज्य में आज से पूरी तरह से लॉकडाउन हटा लिया गया है.

  • यूपी में आज से कार्डधारकों को मिलेगा मुफ्त राशन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से तहत सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रदेश सरकार जून, जुलाई एवं अगस्त के महीने में मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी। योजना के तहत जून माह का वितरण रविवार से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा।

  • मुलायम सिंह यादव के घर आज बजेगी शहनाई

मुलायम सिंह की नातिन एवं मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की बहन दीपाली की शादी रविवार को जसराना, फिरोजाबाद के जवाहर सिंह यादव के बेटे अश्वनी यादव से हो रही है। अश्वनी चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए दो दिन शादी की दावत रखी गई।

  • WTC के फाइनल मुकाबले का तीसरा दिन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का आज तीसरा दिन है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया.  भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं. कोहली 44 और रहाणे 29 रन बनाकर नाबाद हैं.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...