spot_img

19 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • झारखंड में आज शाम 4 बजे से पूर्ण लॉकडाउन

पिछले सप्ताह की तरह है इस सप्ताह भी आज शाम 4 बजे से सोमवार (21 जून) की सुबह 6 बजे तक यानी 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा.

  • दुमका में टीकाकरण का आज आखिरी दिन

दुमका के सरैयाहाट में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीका देने के लिए चलाए जा रहे दो दिवसीय स्पेशल ड्राइव आखिरी दिन है. इसमें वैसे लोगों को को-वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा जो छूट गए हैं.

  • झारखंड में भारी बारिश के आसार

झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा एवं पलामू के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. अन्य जगहों पर 21 जून तक रुक-रुक व कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

  • रांची से बेंगलुरु और कामाख्या के लिए स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हटिया से बेंगलुरु और कामाख्या से रांची के बीच एक-एक जोड़ी नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई है. हटिया से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन संख्या 08637 हटिया बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शनिवार 19 जून और 26 जून को हटिया से रवाना होकर क्रमश: सोमवार 21 जून और 28 जून को बेंगलुरु पहुंचेगी.

  • जमशेदपुर प्लांट में आज ब्लॉक-क्लोजर

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स में एक बार फिर से ब्लॉक-क्लोजर का एलान किया गया है. कल- पुर्जों के अभाव के कारण उत्पादन कम होने की वजह से 19 जून को क्लोजर का फैसला किया गया है. दूसरे दिन रविवार को लेकर साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इस प्रकार कंपनी दो दिन बाद सोमवार यानी 21 जून को खुलेगी.

  • WTC फाइनल का दूसरा दिन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का आज दूसरा दिन है. पहले दिन का खेल बारिश से धुल गया था. आज इंग्लैंड के साउथहैंप्टन में न्यूजीलैंड और इंडिया की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जोर लगाएंगी.

  • कर्नाटक में लॉकडाउन को लेकर ढील देने पर होगा फैसला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा, राज्य में कोविड-19 महामारी (covid-19 pandemic) को फैलने से रोकने के लिए लागू की गयीं लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में और ढील दिए जाने का फैसला आज किया जाएगा.

  • राहुल गांधी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. हालांकि उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है. कोरोना महामारी को देखते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से जन्मदिन पर कोई भी कार्यक्रम मनाने से मना किया है. वैसे एनएसयूआई जन्मदिन पर नि:शुल्क टीकाकरण अभियान का आयोजन कर रहा है.

  • नेशनल रीडिंग डे

19 जून को देशभर में 25वां नेशनल रीडिंग मनाया जा रहा है. 19 जून 1995 में केरल के प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत में लाइब्रेरी आंदोलन के जनक पी.एन पनिकर का निधन हुआ था. वहीं, 19 जून को 1996 में ‘नेशनल रीडिंग डे’ घोषित किया गया.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...