spot_img
spot_img
spot_img

18 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • दिल्ली दौरे पर हैं हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन से दिल्ली में हैं. वह सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय मांग रहे हैं, क्या आज किसी से मुलाकात होगी

  • हजारीबाग में समाजसेवी ने आत्मदाह करने का किया एलान

हजारीबाग के चौपारण पंचायत बेला के समाजसेवी अख्तर हुसैन ने 18 जून को आत्मदाह करने का ऐलान किया है. हुसैन का आरोप है कि अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों ने उनसे 10 लाख रुपये ठग लिए.

  • धान का बकाया भुगतान न होने पर भाजपा करेगी प्रदर्शन

झारखंड में किसानों के धान बिक्री के बकाये पैसों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और नेता 18 जून को सरकार के खिलाफ खेतों में धरना देंगे.

  • आज झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

राज्य में मानसून सक्रिय है. कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

  • डॉक्टरों पर हमलों के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा IMA

IMA डॉक्टरों पर हमलों के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा. इसमें देशभर से लगभग साढ़े 3 लाख डॉक्टर हिस्सा लेंगे.

  • एम्स में आज से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं

कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच आज से एम्स में ओपीडी सेवाएं दोबारा से शुरू हो जाएंगी. मरीजों को इलाज के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही अपना पंजीकरण कराना होगा.

  • असम में 10वीं,12वीं की बोर्ड परीक्षा पर फैसला आज

असम में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पर आज लिया जा सकता है अंतिम फैसला. छात्र बेसब्री से बोर्ड परीक्षा को लेकर अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं

  • आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

आयुर्वेद पद्धति से इलाज कराने की मांग को लेकर आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका डाली थी. जिसपर आज सुनवाई होगी.

  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मैच आज

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...