spot_img
spot_img
spot_img

18 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

डीएम और एसपी के साथ सीएम नीतीश की बैठक

बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है. आज सीएम नीतीश डीएम और एसपी के साथ मीटिंग करेंगे. जिसमें कोई फैसला लिया जा सकता है.

18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक शास्त्री मार्केट रहेगा  बंद

शहर में कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शास्त्री मार्केट कमिटी ने 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन को लेकर सभी दुकानदारों की राय ली गई और दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद रखने पर आम सहमति बनी।

नेशनल डिफेंस और नेवल एकेडमी परीक्षा आज

आज पूरे देश में नेशनल डिफेंस और नेवल एकेडमी परीक्षा आयोजित होगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन संचालन आज से

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद समस्तीपुर और मुंबई सेंट्रल समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन आज से चलाई जाएगी. इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे.

IPL 2021 में आज दो मुकाबला

आईपीएल 2021 में आज दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दोपहर 03:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

नवरात्र का छठा दिन

आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है. आज मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं.

चैती छठ का पर्व का पहला अर्घ्य

आज भगवान सूर्य की उपासना का पर्व चैती छठ का पहला अर्घ्य है. लोग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. इससे पहले शनिवार को छठव्रतियों ने खरना अनुष्ठान किया. सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होगा.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...