spot_img

17 May : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • आज से सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा डिजिटल कंटेंट

राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को आज से पाठ्यपुस्तक के आधार पर डिजिटल कंटेंट मिलना शुरू हो जाएगा. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. सुबह 9 बजे तक स्कूलों को कंटेंट उपलब्ध करा दिया जाएगा. उसके बाद शिक्षक क्लास वार तैयार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अलग-अलग हर क्लास का डिजिटल कंटेंट भेजेंगे.

  • मंत्री मिथिलेश ठाकुर करेंगे समीक्षा बैठक

मंत्री मिथिलेश ठाकुर जिला पदाधिकारियों के साथ 11 बजे से ऑनलाइन समीक्षा बैठक करेंगे. जिसमें कोरोना संक्रमण, वैक्सीनेशन, पेयजल, धान खरीद की स्थिति आदि की समीक्षा करेंगे.

  • झारखंड हाई कोर्ट में आज से गर्मी छुट्टी

झारखंड हाई कोर्ट में आज से गर्मी छुट्टी शुरू हो रही है. यह छुट्टी 5 जून तक रहेगी. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन के आदेश से अवकाश के इस बीच में अदालत लगेगी. हाई कोर्ट ने पत्र जारी कर बताया है कि अवकाश के दौरान जमानत याचिका, अग्रिम जमानत याचिका और जरूरी मामले पर सुनवाई की जाएगी, इसके लिए झारखंड हाई कोर्ट में कई न्यायाधीश की बेंच गठित की गई है, यह अदालत 11 बजे से 1 बजे तक 2 घंटे बैठेगी.

  • सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आज हो सकता निर्णय

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन(सीबीएसई)की ओर से 12 वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आज निर्णय लिया जा सकता है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने सभी राज्यों के शिक्षा सचिव की बैठक बुलाई है. ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

  • झारखंड में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना

झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ का अधिक असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, इस दौरान आज से 19 मई के बीच दोपहर और शाम में बादल छाये रहेंगे. वहीं, कहीं- कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी. राज्य के उत्तरी- पूर्वी क्षेत्र यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज जिले और मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ जिले के कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

  • आज लॉन्च होगी डीआरडीओ की कोविड-19 रोधी दवा

डीआरडीओ की ओर से विकसित की गयी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की पहली खेप सोमवार को लॉन्च की जाएगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन इस दवा को लॉन्च करेंगे. अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी.

  • सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे सहारनपुर मंडल का दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर का दौरा करेंगे. योगी यहां कोरोना से निपटने को लेकर किये जा रहे कार्यों का जायजा लेंगे. इसके साथ ही कोविड सेंटर्स का निरीक्षण करेंगे.

  • आज से शुरू होगी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली बिक्री आज से शुरू होकर 5 दिन तक खुली रहेगी. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया था कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे.

  • आज सुबह 5 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुले

कोरोना महामारी की वजह से चारधाम यात्रा स्थगित है. वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट आज और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खोले जाएंगे. इससे पहले यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई और गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को खोले गए हैं.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...