हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

INX मीडिया डील मामले में पी चिदंबरम आज हो सकते हैं पेश
आईएनएक्स मीडिया डील मामले में पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हो सकते हैं.

ओटीटी प्लेटफार्म और डिजिटल मीडिया को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई
ओटीटी प्लेटफार्म और डिजिटल मीडिया पर जारी दिशानिर्देशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर सकता है हाईकोर्ट

बंगाल में कोरोना गाइडलाइंस को लेकर आज बैठक
बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइंस के घोर उल्लंघन के बीच चुनाव आयोग ने आज कोलकाता में सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

आईपीएल 2021 : आज पंजाब का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा
आईपीएल 2021 का आठवां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

चैत्र नवरात्रि: आज मां कूष्मांडा की होगी पूजा
मां अंबे का चौथा स्वरूप है मां कूष्मांडा. इनकी पूजा करने से कहते हैं कि रोग दूर होते हैं और आयु-यश में वृद्धि होती है. देवी के इस स्वरूप की अष्ट भुजाएं हैं.

ऐक्ट्रेस लारा दत्ता आज मनाएंगी अपना जन्मदिन
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस लारा दत्ता ने बॉलीवुड में अपना अलग नाम कमाया है. लारा 42 साल की हो चुकी हैं. लारा ने न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपना नाम कमा चुकी हैं. साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा किया था.












