spot_img

15 May : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

झारखंड- पश्चिम बंगाल की सीमा मैथन से बस सेवा बंद

झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा मैथन से अंतर राज्य यात्री बस सेवा आज मध्य रात्री से बंद. कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने के लिए लिया गया है फैसला. निजी वाहनों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए लेना होगा पास.

झारखंड में आज बारिश की संभावना

झारखंड में रांची समेत आसपास के इलाकों में 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट. कई जिलों में हो सकता है वज्रपात.

बिहार में बढ़ा लॉकडाउन

बिहार में आज से बढ़ी लॉकडाउन की मियाद. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया गया है फैसला. कई सुविधाओं पर 25 मई तक रहेगी पाबंदी.

आज खुलेंगे यमुनोत्री धाम का कपाट

चार धामों में से एक यमुनोत्री धाम का आज से खुलेगा कपाट. पहुंचेगी मां गंगा की डोली. 6 महीने के लिए खोले जाएंगे कपाट. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर करना होगा पूजा.

असम के शैक्षणिक संस्थानों में आज से गर्मी छुट्टी

असम में आज से 14 जून तक स्कूलों में रहेगी गर्मी छुट्टी. राज्‍य में पहले निर्धारित थी 01 जुलाई से 31 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्‍थानों में गर्मी की छुट्टी. कोरोना को देखते हुए बदला गया फैसला.

इंस्‍टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के आज से आवेदन

इंस्‍टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) परीक्षा के लिये आज से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया. जो छात्र जून सेशन (ICSI CS June Session 2021) के लिये आवेदन नहीं कर पाए थे, वह अब कर सकते हैं आवेदन. 1 जून से 10 जून तक होनी है परीक्षा.

राम गोपाल वर्मा करेंगे Spark OTT लॉन्च

राम गोपाल वर्मा आज खुद का प्लेटफॉर्म ‘Spark OTT’ करेंगे लॉन्च

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...