spot_img
spot_img
spot_img

15 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन

आज चैत्र चैत्र नवरात्र का तीसरे दिन है. मां दुर्गा की तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी. देवी मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण ही इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है.

झारखंड में आज प्रकृति पर्व सरहुल की धूम

झारखंड में आज प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. यह आदिवासियों का सबसे बड़ा त्यौहार है. इस बार कोरोना महामारी को लेकर पूरे राज्य में विशेष आयोजन और जुलूस पर रोक लगाई गई है.

लाल किला हिंसाः दीप सिंधु की जमानत याचिका पर आज आ सकता है फैसला

गणतंत्र दिवस के दिन लालकिला परिसर में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार एक्टर-वर्कर दीप सिद्धू की जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. दीप सिद्धू को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था.

फेसबुक, गूगल को रेगुलेट करने की याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई

फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियों को रेगुलेट करने की याचिका पर हो सकती है HC में सुनवाई

IPL 2021: आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच

आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है. आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा.

SC में महिलाओं को जज बनाए जाने वाली याचिका पर आज सुनवाई

महिला अधिवक्ताओं की एसोसिएशन की एक अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. इस अर्जी में काफी संख्या में मौजूद मेधावी महिला वकीलों को हाई कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने पर विचार करने का अनुरोध किया गया है.

आज से ग्वालियर में 22 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू

एमपी के ग्वालियर में कोरोना संक्रमण की तेज होती रफ्तार पर नियंत्रण के लिए 15 अप्रैल से 7 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. लॉकडाउन 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे से शुरू होगा और 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा.

आज से राजस्थान में नाइट कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी

कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए गहलोत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. अब 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है.

दिल्ली में कोरोना को लेकर आज बैठक

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों पर सीएम केजरीवाल ने आज बैठक बुलाई है. इसमें कुछ बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...