हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की होगी की पूजा

कुंभ 2021: आज होगा शाही स्नान
कोरोना संकट के बीच हरिद्वार में चल रहे शाही कुंभ में आज शाही स्नान होगा. इस स्नान को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी हो चुका है. शाही स्नान पर सभी 13 अखाड़े मां गंगा में स्नान करेंगे.

आज राज्यपाल और उपराज्यपालों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
देश में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू देश के सभी राज्यों के राज्यपालों और उपराज्यपाल से कोविड-19 और वैक्सीनेशन को लेकर के 14 अप्रैल की शाम को 6:30 बजे बैठक करेंगे.

संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती
आज भारत रत्न और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती है. देश भर में कोरोना लाइन के साथ जयंती समारोह मनाया जाएगा. डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल 1891 को हुआ था.

झारखंड के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का आज अंतिम संस्कार
झारखंड के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का आज अंतिम संस्कार पाकुड़ में किया जाएगा. इस दौरान सीएम सोरेन भी मौजूद रहेंगे.

महाराष्ट्र में आज से लग जाएंगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. कोरोना से निपटने के लिए तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं. सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार की शाम को सोशल मीडिया के जरिए संबोधित किया और फैसलों के बारे में बताया.

आईपीएलः आज SRH और RCB के बीच मुकाबला
आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है. आज सनराइज हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू के बीच मुकाबला होगा.

आज से पवित्र रमजान माह की शुरुआत
मुस्लिम समुदाय के आज से पवित्र रमजान माह की शुरूआत होगी.आज से पवित्र रमजान माह की शुरुआत, कोविड गाइडलाइन के साथ पढ़ी जाएगी नमाज

आज सीबीआई के सामने पेश होंगे अनिल देशमुख
100 करोड़ की वसूली मामले में सीबीआई आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से पूछताछ करेगी.

राहुल गांधी का पहला बंगाल दौरा आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बंगाल में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. उनका यह पहला दौरा होगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब तक चार चरण की वोटिंग हो चुकी है.








