हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…
झारखंड में बढ़ा दो हफ्तों के लिए बढ़ी पाबंदी
झारखंड में आज से दो हफ्तों के लिए बढ़ा पाबंदी . नहीं चलेंगी बसें. विवाह में सिर्फ 11 लोग हो सकेंगे शामिल. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 27 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रभावी.
झारखंड के तीन विभागों के सचिव हाई कोर्ट में होंगे हाजिर
झारखंड के मुख्य सचिव, गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव आज होंगे हाई कोर्ट में हाजिर. धनबाद के एक मामले में तीनों सचिवों से अदालत ने मांगा है जवाब. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देंगे जवाब.
बिरसा मुंडा कोविड केयर मल्टीफैसिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन
रांची प्रेस क्लब में बिरसा मुंडा कोविड केयर मल्टीफैसिलिटी हॉस्पिटल तैयार हो गया है. आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे उद्घाटन. झारखंड का रांची प्रेस क्लब पहला ऐसा संस्थान होगा, जहां मीडियकर्मियों के लिए कोविड अस्पताल बनाया गया है.
आज होगी सेल बोर्ड की बैठक
बोकारो में आज होगी सेल बोर्ड की बैठक. किया जा सकता है साल 2020-21 के प्रॉफिट का डिक्लेयर. बीएसएल सहित सेलकर्मियों की 4 साल से अधिक समय से लंबित पे रिवीजन पर अंतिम मुहर लगने की संभावना.
झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम. राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना. लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत.
दिल्ली हाई कोर्ट में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट मामले पर सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट में आज होगी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट मामले पर सुनवाई. चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच के नहीं बैठने से 12 मई को टल गई थी सुनवाई. प्रोजेक्ट के निर्माण पर रोक लगाने के लिए दायर की गई है याचिका.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 6 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ करेंगे बैठक
देश के 6 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन. कोरोना के हालात पर करेंगे चर्चा. भारत में कोरोना लगातार हो रहा बेकाबू.
ऑक्सीजन और दवा की आपूर्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
कोरोना महामारी को लेकर ऑक्सीजन, दवा की आपूर्ति और अन्य विभिन्न नीतियों से संबंधित विषयों पर सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई. COVID-19 महामारी के दौरान आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के वितरण मामले को लेकर अदालत ने लिया है स्वत: संज्ञान.
वित्त मंत्रालय और एनडीबी करेगा संगोष्ठी का आयोजन
वित्त मंत्रालय और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) मिलकर सामाजिक अवसंरचना वित्त पोषण और डिजिटल प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के महत्व पर आज करेगा संगोष्ठी का आयोजन. भारतीय ब्रिक्स चेयरमैनशिप 2021के तहत आर्थिक और वित्तीय साझेदारी एजेंडा के तहत किया जाएगा संगोष्ठी का आयोजन.
सभी बैंक आज रहेंगे बंद
आज देश के सभी बैंक रहेंगे बंद. ईद की रहेगी छुट्टी. ग्राहकों को होगी परेशानी. मई में कुल 11 दिन बैंक रहेंगे बंद.












