spot_img

13 March: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

जयपुर में राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन

झारखंड के कई आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि आज आदिवासी मीणा महासंघ के तत्वाधान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन’ का जयपुर में आयोजन करेंगे. सम्मलेन में झारखंड के कई प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी शामिल होंगे.

ग्रीन राशन कार्ड का वितरण

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत ग्रीन राशन कार्ड का वितरण आज किया जाएगा. कई अंचलों में ग्रीन राशन कार्ड समारोह आयोजित कर सभी लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा.

‘नो कार’ कार्यक्रम का आगाज

आज शनिवार को ‘नो कार’ कार्यक्रम की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से की जाएगी. नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने राजधानीवासियों से अपील की है कि वह सप्ताह में कम से कम एक दिन अपना कार्य साइकिल से करें. इससे वह स्वस्थ्य होंगे और राजधानी रांची का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा.

गंगा आरती में शामिल होंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में शामिल होंगे. राष्ट्रपति आज से तीन दिवसीय दौरे के लिए वाराणसी पहुंचेंगे. काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद मां गंगा की आरती में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे.

डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आज 7 जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे. जावड़ेकर जम्मू कश्मीर के सांबा, बंगलूरू, पुणे, भुवनेश्वर, मणिपुर के मोइरंग और बिहार के पटना में प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे.

4 दिन सरकारी बैंक बंद

छुट्टियों और हड़ताल के कारण आज शनिवार से लेकर 16 मार्च मंगलवार तक लगातार चार दिनों तक सरकारी बैंक बंद रहेंगे. महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी.14 मार्च को रविवार और 15-16 मार्च को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको ने हड़ताल का ऐलान किया है.

किसान नेता करेंगे पश्चिम बंगाल का दौरा

किसान संगठनों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज पश्चिम बंगाल का दौरा करेगा. कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 100 दिनों से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को चुनावी राज्यों तक ले जाने की कवायद तेज हो गई है.

फोतोर्दा में होगा फाइनल मुकाबला

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र का फाइनल मुकाबला लगातार दूसरे साल गोवा के फोतोर्दा में होगा. यह मुकाबला आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा.

शनि अमावस्या आज

आज शनि अमावस्या है. महाशिवरात्रि के 2 दिन बाद शनि अमावस्या होने के चलते इस बार स्नान और दान का विशेष महत्व माना जा रहा है.

बारिश की संभावना

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में अगले 72 घंटों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज हल्की बारिश हो सकती है.

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नाम का फैसला करने केलिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित होगी। 

वृंदावन कुंभ: तीसरा और अंतिम शाही स्नान आज

वृंदावन कुंभ बैठक का तीसरा और अंतिम शाही स्नान आज है। शाही स्नान पर परंपरानुसार पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत पहले संतों की शाही पेशवाई निकलेगी, फिर शाही स्नान करेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को यमुना के तटों पर दिन भर कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे।

संक्रमण का पता लगाने के लिए यूपी में फोकस टेस्टिंग आज से

यूपी में होली के त्योहार को देखते हुए कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए आज से फोकस टेस्टिंग की जाएगी। यह विशेष अभियान 27 मार्च तक चलाया जाएगा। बीते 10 दिन से प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।

जम्मू-कश्मीरः आज हो सकती है अमरनाथ यात्रा की घोषणा

अमरनाथ यात्रा के शेड्यूल की आज घोषणा हो सकती है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजभवन में सुबह 11 बजे बोर्ड सदस्यों की बैठक बुलाई है। 

कहीं दोबारा लॉकडाउन तो कहीं लगा रात का कर्फ्यू

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 15,817 नए मामले सामने आए। लगातार तीसरे दिन इस साल के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,82,191 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 56 नई मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 52,723 तक पहुंच गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...