12 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • झारखंड में 12 जून शाम 4 बजे से 14 जून सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड में वीकेंड पर संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा. जो शनिवार शाम 4 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगा, इस दौरान राज्य सरकार बंदी को सख्ती से लागू करेगी.

  • जमशेदपुर में आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 114 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पश्चिमी के लिए 114 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, इस दौरान जिला के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर का आज से शुरू होगा तीन दिवसीय केन्या दौरा

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज केन्या दौरे पर जाएंगे, इस दौरान वह केन्या के विदेश मंत्री के साथ भारत-केन्या संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेगा.

  • GST काउंसिल की अहम बैठक आज

आज केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें कोविड से जुड़े जरूरी सामान और ब्लैक फंगस की दवा पर टैक्स की दरों में कटौती पर फैसला लिया जा सकता है.

  • पटना हाई कोर्ट में कोरोना मामले पर सुनवाई आज

पटना हाई कोर्ट में कोरोना महामारी को लेकर आज भी सुनवाई होगी, शुक्रवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने राज्य में चल रहे पोर्टल पर सरकार के हलफनामे पर असंतोष व्यक्त किया और नाराजगी जाहिर की. आज भी पूरे मामले पर सुनवाई होगी.

  • IMA में पासिंग आउट परेड आज, सेना को मिलेंगे युवा सैन्य अधिकारी

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड आज आयोजित होगी. इस बार 425 कैडेट पासआउट होंगे. जिसमें 341 कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे.

  • बिहार में आज मानसून दे सकता है दस्तक

मानसून के बादलों का रुख बिहार की ओर बढ़ रहा है. मौसम की परिस्थितियों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में मानसून का प्रवेश प्रदेश में सुनिश्चित माना जा रहा है.

  • झारखंड में 12 से 15 जून तक बारिश की संभावना

झारखंड मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक झारखंड में 12 से 15 जून तक बारिश की संभावना है. जिससे झारखंड के कई जिले प्रभावित हो सकते हैं.

  • उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 12 जून को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...