11 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • साइबर आरोपियों की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

साइबर आरोपियों की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई. जस्टिस आर मुखोपाध्याय के कोर्ट में सुनवाई होगी.

  • लालू प्रसाद यादव का आज 74वां जन्मदिन

लालू प्रसाद का 74वां जन्मदिन सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस मौके पर लालू रसोई में अनाथ, असहाय और गरीब लोगों को भोजन कराया जाएगा.

  • ब्रिटेन में G-7 की बैठक में पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

विश्व के सात प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह G-7 की बैठक है. पीएम भी G-7 नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर सकते हैं.

  • आज पीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे यूपी सीएम योगी

यूपी की सियासी सरगर्मी के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. योगी पीएम से आज सुबह 10:45 बजे और उसके बाद जेपी नड्डा से 12:30 बजे मुलाकात करेंगे.

  • कोरोना मृतकों के परिजनों को मुआवजा वाली याचिका पर सुनवाई

कोरोना से होने वाली मौतों पर मुआवजे की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से पूछा है कि वो मृतकों के परिजनों को मुआवजा कैसे देंगे. केंद्र सरकार आज अपना जवाब दाखिल करेगी.

  • परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर आज सुनवाई करेगी. याचिका में उन्होंने अपने खिलाफ जारी सभी जांच को महाराष्ट्र के बाहर किसी निष्पक्ष एजेंसी को हस्तांतरित करने की मांग की है.

  • दिल्ली में 6 से 9वीं तक ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 9वीं तक के ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन आज से होंगे शुरू. जिन छात्रों को इन क्लासेस में एडमिशन लेना है वे दिल्ली सरकार की शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

  • आज से यूरो कप का आगाज

मिनी विश्व कप कहा जाने वाला यूरो कप इटली और तुर्की के साथ मुकाबले के साथ शुरू हो जाएगा. एक महीने तक यूरोप की 24 दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला होगा.

  • झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

रांची मौसम केंद्र के अनुसार 11 जून से झारखंड के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में प्रेशर बनने के कारण 13 जून के आसपास झारखंड में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...