जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत घाघीडीह में सरकारी शराब दुकान पर चोरों ने देर रात चोरी की। शराब दुकान का शटर काटकर दुकान से लगभग एक लाख रुपये की 20 पेटी शराब और करीब 10 हजार रुपए की चोरी कर ली। दुकानदार संजय कुमार ने बुधवार की सुबह दुकान पहुंचे, तो इसकी जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरों की पहचान की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :पुलिस ने चलाया Special अभियान, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी धराए
इसे भी पढ़ें :सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी









