spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

10 साड़ियां, 16 हजार रुपये में कर दिया मां ने सौदा… इंसानियत शर्मसार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : एक मां ने अपनी 12 साल की मासूम बेटी का सौदा कर दिया। कीमत लगी—10 साड़ियां और 16 हजार रुपये। इसके बाद जो हुआ, वह किसी भी इंसान को अंदर तक झकझोर देगा। मामला बिहार के अरवल जिले से जुड़ा है, लेकिन इसकी परतें वाराणसी और चंदौली तक फैली हैं। पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2026 में एक महिला ने अपनी नाबालिग 12 साल की बेटी को चंदौली के रहने वाले 40 साल के लहरू यादव उर्फ राकेश के हाथों बेच दिया। बदले में महिला को नकद 16 हजार रुपये और 10 साड़ियां मिलीं।

मंदिर में शादी का दिखावा, फिर चार महीने तक दरिंदगी

पुलिस जांच में सामने आया कि दो बच्चों का पिता लहरू यादव नाबालिग को अपने साथ ले गया। समाज की नजरों से बचने के लिए उसने मंदिर में शादी का दिखावा किया, लेकिन रिश्ते का नाम देकर मासूम को चार महीने तक अपने कब्जे में रखा और लगातार दुष्कर्म करता रहा। खबर यह भी है कि लहरू खुद को जवान दिखाने के लिए दिल्ली जाकर 90 हजार रुपये का हेयर ट्रांसप्लांट भी करा चुका था। पत्नी की मौत के बाद वह अकेला रह रहा था।

रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागा, फिर मिला दूसरा दरिंदा

19 मई को आरोपी नाबालिग को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। डरी-सहमी बच्ची को अकेला देखकर झारखंड के ऑटो चालक रवि वर्मा ने मदद का भरोसा दिया, लेकिन वह भी हैवान निकला। आरोप है कि रवि बच्ची को सारनाथ के एक तालाब के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसे अपने पहड़िया स्थित घर ले गया। ऑटो चालक के घर में नाबालिग को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सारनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मुक्त कराकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मां, खरीदार और ऑटो चालक गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर 21 मई को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने नाबालिग की मां, आरोपी लहरू यादव और ऑटो चालक रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि ट्रेन में सफर के दौरान लहरू की मुलाकात बच्ची की मां से हुई थी। वहीं सौदे की बात बनी और लालच में आकर मां ने अपनी ही बेटी को बेच दिया।

इसे भी पढ़ें : रांची की ‘अदिति’ अब भी लापता, पुलिस ने बढ़ाया ईनाम… जानें

इसे भी पढ़ें : 24 से 30 मई का साप्ताहिक राशिफल: इनकी बढ़ सकती है टेंशन…

इसे भी पढ़ें : 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर ये बोल गये सांसद…

इसे भी पढ़ें : UPSC परीक्षा को लेकर रांची में 36 जगहों पर रहेगी निषेधाज्ञा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...