spot_img
spot_img

10 May : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • आज और कल सीएम हेमंत सोरेन विधायकों और सांसदों के साथ करेंगे बैठक

आज और कल सीएम संथाल परगना प्रमंडल और पलामू प्रमंडल के सभी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. कोरोना के मद्देनजर यह बैठक आयोजित की गई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने पर चर्चा होगी.

  • आज धनबाद के 29 हॉटस्पॉटों पर चलेगा विशेष जांच अभियान

वैश्विक महामारी की दूसरी घातक लहर में संक्रमण की चेन को तोड़ने के उद्देश्य से आज जिले के 29 स्पॉट पर आरएटी, आरटी पीसीआर एवं ट्रू-नेट से स्पेशल टेस्ट ड्राइव चलाई जाएगी. स्पेशल टेस्ट ड्राइव हर्ल सिंदरी, एमपीएल, चिरकुंडा चेक पोस्ट, एनएच-2 चेक पोस्ट, धनबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रेड क्रॉस भवन, कला भवन, हीरापुर, दुर्गा मंदिर, सरायढेला, पुटकी, बस्ताकोला, पंचायत भवन कतरास, मनयाडीह, टुंडी व पूर्वी टुंडी पुलिस स्टेशन, बलियापुर, धनबाद सदर, झरिया, बाघमारा, टुंडी, गोविंदपुर, तोपचांची, निरसा तथा यूपीएचसी सिंदरी में चलाया जाएगा

  • झारखंड को पर्याप्त रेमडेसिविर न मुहैया कराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

झारखंड में रेमडेसिविर की कमी और मरीजों के लिए दवा की उपलब्धता आदि पर 1 मई को शीर्ष अदालत ने सुनवाई की थी. इसमें झारखंड को पर्याप्त रेमडेसिविर न उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई थी. साथ ही बताया गया कि सरकार की ओर से पीएम को पत्र लिखकर बांग्लादेश से रेमडेसिविर मंगाने की मांग की गई है. अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. अदालत ने केंद्र सरकार को आज से पूर्व मामले में जवाब पेश करने को कहा है.

  • झारखंड में होगी हल्की बारिश

पिछले 2 दिनों से कुछ राज्यों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है. अचानक बदले मौसम के बाद राजधानी समेत कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे के दौरान 15 से ज्यादा राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है.



  • चुनाव और कुंभ में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज नोएडा स्थित एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AOR), संजय कुमार पाठक द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा. इस याचिका में कोविड-19 महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने और उनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश देने की मांग की गई है.

  • कर्नाटक में आज से लॉकडाउन

कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही कर्नाटक में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. इसके चलते राज्य में 10 से 24 मई तक कड़ा लॉकडाउन लागू किया जा रहा है. इस संबंध में मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने लॉकडाउन अवधि के दौरान लोगों को सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं को खरीदने की अनुमति देते हुए लॉकडाउन के उपायों की घोषणा की.

  • आज से जरूरतमंदों को इंदिरा रसोई से मिलेगा निशुल्क भोजन

10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन अवधि में जरूरतमंदों को इंदिरा रसोइयों से निशुल्क भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे. भोजन पैकेट उपलब्ध कराने के लिए दानदाता नहीं मिलने की स्थिति में नगरीय निकाय, विकास न्यास और विकास प्राधिकरण द्वारा लाभार्थी अंशदान 8 रुपए प्रति पैकेट और पैकिंग लागत का भुगतान संबंधित इंदिरा रसोई संचालक को किया जाएगा.

  • असम के हेमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा को असम विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. अब हेमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे. दोपहर 12 बजे हेमंत अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...