spot_img

10 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • हार्स ट्रेडिंग मामले में सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी
  • कोरोना की तैयारी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर झारखंड हाईकोर्ट की स्वतः संज्ञान याचिका और अन्य कई जनहित याचिका पर आज सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एस.एन प्रसाद की अदालत में सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध किया गया है.

  • झारखंड में अनलॉक-2 , जमशेदपुर छोड़ सभी जिलों में 4 बजे शाम तक खुलेंगी दुकानें

झारखंड में अनलॉक 2 के तहत जमशेदपुर को छोड़कर सभी जिलों में आज से 4:00 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी. शाम 4 बजे तक आम लोग दुकानों में खरीदारी कर सकते हैं.

  • साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण आज

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार को लगने वाला है. ये भारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में आंशिक रूप में दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार यह दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे सूर्यग्रहण खत्म हो जाएगा.

  • साहिबगंज: संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन की बैठक

साहिबगंज में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन आज बैठक करेगी. बाढ़ की स्थितियों, उससे बचाव, को लेकर कई निर्णय लिए जा सकते हैं.

  • सुशांत सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने की रोक की मांग पर HC सुनाएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट (delhi court) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बनाने पर रोक लगाने की मांग पर 10 जून को फैसला सुनाएगा. जस्टिस संजीव नरुला ने इस मामले में पिछले 2 जून को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

  • वट सावित्री अमावस्या और शनि जयंती आज

ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को यानी आज वट सावित्री अमावस्या है. हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत काफी महत्व रखता है. इस उपवास को रख सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. गुरुवार को ही शनि जयंती भी है, जिसके चलते शनि मंदिरों में तेलाभिषेक सहित अन्य आयोजन होंगे.

  • 10 जून शुरू होंगी भारतीय रेलवे की सेवाएं

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीमी हो गई है. इसी बीच अब भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) एक बार फिर 10 जून से ट्रेन सेवाएं शुरू करने जा रहा है. उत्तर पश्चिम रेलवे करीब 10 ट्रेन सेवाएं बिहार और यूपी के बीच संचालित की जाएगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी ट्वीट कर साझा की.

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...