हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…
- आज यूरोपिए संघ की बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी
यूरोपीय काउंसिल प्रेसिडेंट चार्ल्स मिशेल के न्योते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूरोपीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे. भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की ओर से आयोजित की गई है. वर्तमान में यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता पुर्तगाल कर रहा है. पीएम सभी 27 यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे.
- वैक्सीनेशन को लेकर को-विन एप पर आज से बड़ा बदलाव
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. करोड़ों लोगों को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में नए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं. इस बीच, कई शिकायतें मिलने के बाद केंद्र सरकार ने को-विन पर बड़ा बदलाव किया है. 8 मई से को-विन पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले को चार डिजिट का सिक्योरिटी कोड दिया जाएगा, जिसे उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए जाने के समय देना होगा.
- आज चिन्मयानंद की भगवत गीता पर सीरीज का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और चिन्मय मिशन के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद की 105वीं जयंती के अवसर पर, YouTube पर ‘चिन्मय चैनल’, स्वामी चिन्मयानंद द्वारा भगवद्गीता अध्याय 7 पर, 8 से 25 मई तक अंग्रेजी में बातचीत की एक मुफ्त श्रृंखला प्रस्तुत कर रहा है. 45 मिनट के लिए रोजाना 7:15 बजे की श्रृंखला का उद्घाटन 8 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक वीडियो संदेश के साथ किया जाएगा.
- झारखंड में भारी बारिश के आसार
मौसम विभान के अनुसार आज पूर्वी बिहार, झारखंड, बंगाल व ओड़िशा समेत पूरे पूर्वोत्तर भारत में अच्छी बारिश के आसार है.10 मई तक रांची व आसपास के इलाके में आकाश में बादल छाये रहेंगे. जबकि कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश भी होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 11 मई से आकाश साफ रहने व मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी है.
- केरल में 8 से 16 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान
केरल में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. 8 मई से 16 मई तक पूरे केरल में लॉकडाउन लगाया गया है. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी.
- नागौर में आज से कोविड वैक्सीनेशन के लिए 140 टीकाकरण सत्र का होगा आयोजन
कोविड वैक्सीनेशन कार्य को प्रगति पर ले जाने के लिए शनिवार को जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार 140 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने बताया, जिले में कोविड वैक्सीनेशन कार्य के तहत शनिवार को 140 टीकाकरण सत्र आयोजित करने की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है.
- पंजाब में आज किसान संगठन करेंगे लॉकडाउन का विरोध
कृषि कानून विरोधी आंदोलन में शामिल पंजाब की 32 जत्थेबं महिला सैन्य पुलिस में 8 मई को शामिल होकर 100 महिलाएं नया इतिहास बनाएंगी. इन महिलाओं को 61 सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है दियों ने बीते दिन बुधवार को बैठक कर लॉकडाउन का विरोध करने का फैसला लिया है. जत्थेबंदियों ने इसके विरोध में 8 मई को पूरे पंजाब में बाजार खुलवाने का निर्णय लिया है. विरोध स्वरूप उन्होंने व्यापारियों और आमनज से आह्वान किया है कि वे रोजमर्रा के बाजार खोलें और काम पर आएं.
- गोवा में 15 दिनों तक कोरोना कर्फ्यू लगाने की घोषणा
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गोवा में 15 दिनों के कर्फ्यू की घोषणा की गई है. कर्फ्यू नौ मई से शुरू होगा. इस दौरान किराना दुकानें सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रह सकती हैं, जबकि दवा दुकानों और अन्य चिकित्सा सुविधाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.












