spot_img
spot_img
spot_img

08 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति मामले पर सुनवाई

विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति मामले पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस डॉ एस.एन पाठक की अदालत में सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध किया गया है.

  • धनबाद में 18+ के लोगों का टीकाकरण

वैक्सीन की कमी के बीच आज धनबाद के पांच जगहों पर 18 से 44 वर्ष के बीच के लाभुकों को टीका लगाया जाएगा. इसके लिए पांच जगह पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है.

  • पलामू में वैक्सीनेशन का स्पेशल ड्राइव

पलामू के 12 प्रखंड के 42 पंचायतों में आज से वैक्सीनेशन का स्पेशल ड्राइव शुरू होगा. अब तक मात्र 42 प्रतिशत ही 45 वर्ष से अधिक लोगो का वैक्सीनेशन हुआ है.

  • महाराष्ट्र CM पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान मराठा आरक्षण के संदर्भ में चर्चा होगी.

  • परमवीर सिंह-अनिल देशमुख मामले की बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की ओर से महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख लगाए गए 100 करोड़ की वसूली को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी. याचिका में राज्य सरकार की ओर से देशमुख के खिलाफ दर्ज एफआईआर के 2 पैराग्राफ को हटाने और उनके खिलाफ सीबीआई की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

  • राजस्थान में आज से लॉकडाउन में छूट

कोरोना के मामले कम होने पर राजस्थान में आज से लॉकडाउन में छूट मिलेगी. इस दौरान दुकानें खुलेगी, लेकिन शादियों पर अभी-भी पाबंदी जारी है.

  • आज विश्व महासागर दिवस

आज विश्व महासागर दिवस यानी world ocean day है. महासागरों की जीवन में महत्ता को देखते हुए युनाइटेड नेशंस और इंटरनेशनल लॉ इस दिवस को मनाता है. महासागरों में पेड़ पौधों, कई प्रजाति के जानवर और अहम आर्गेनिज्म का भंडार है.

  • आज से भक्त कर सकेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी में लंबे वक्त के बाद आज से भक्त द्वादशा ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे. कोरोना का कहर कम होने के बाद मंदिर प्रशासन ने ये फैसला लिया है. इस दौरान भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा.

  • झारखंड के कई जिलों में बारिश की आशंका

रांची समेत अन्य जिलों में आज मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की आशंका है. वज्रपात के कारण किसान समेत अन्य लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...