spot_img

07 May : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • झारखंड में जारी है स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

झारखंड में लॉकडाउन 13 मई तक बढ़ाया गया है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तीसरे चरण का आज दूसरा दिन है. सभी तरह की पाबंदी जारी है. सड़कों पर लगभग सन्नाटा पसरा हुआ है.

  • सूरत-हटिया स्पेशल ट्रेन पहुंचेगी रांची

आज शाम 5.30 बजे सूरत से रांची आएगी सूरत-हटिया स्पेशल ट्रेन. जिसमें करीब डेढ़ हजार यात्री के होने की संभावना है. रेलवे और जिला प्रशासन ने इसे लेकर पूरी व्यवस्था कर रखी है. नए दिशा-निर्देशों के तहत यात्रियों के लिए जांच से लेकर पूरी व्यवस्था की गई है.

  • राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आज से बारिश के आसार हैं. 9 मई तक राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा होगी.

  • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर आज लेंगे शपथ

एआईएनआरसी प्रमुख एन रंगासामी शुक्रवार को यहां केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन राजनिवास में होने वाले सादे समारोह में रंगासामी को शपथ दिलाएंगी.



  • राजस्थान में 10 से 24 मई तक लॉकडाउन की घोषणा

कोरोना संकट के बीच गहलोत सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया. राजस्थान में 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई की सुबह तक तक लॉकडाउन रहेगा. यही नहीं राज्य में 31 मई तक विवाह समारोह पर रोक रहेगी.

  • आज है वरुथिनी एकादशी

वरुथिनी एकादशी 07 मई 2021 दिन शुक्रवार को है. सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है. हर माह में दो एकादशी पड़ती है. एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष। एकादशी व्रत र माह की त्रयोदशी को रखा जाता है. यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा की जाती है.

  • अलविदा जुमा की नमाज

रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. आज अलविदा जुमा है, मुस्लिम धर्मावलंबी आज अलविदा जुम्मे की नमाज पढ़ेंगे. लोग अपने घरों में ही जुमा की नमाज अदा करेंगे. मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केवल कमेटी के लोग ही नमाज अदा करेंगे.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...