spot_img
spot_img
spot_img

06 May : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का तीसरा चरण

झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का तीसरा फेज शुरू हो गया है. जो 13 मई तक चलेगा. राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत जारी पाबंदियां लागू रहेंगी. आज तीसरे फेज का पहला दिन है. राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है.

  • रेलवे ने दो ट्रेन किया रद्द

कोरोना काल में रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है. कोविड के चलते कई ट्रेनों में कम यात्री सफर कर रहे हैं. इसी के चलते दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटा से हावड़ा जाने वाली दो ट्रेन का परिचालन 6 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. टाटा स्टील एक्सप्रेस 02829-02830 और हावड़ा टाटा बड़बिल जन शताब्दी एक्सप्रेस 02021-02022 को अगले आदेश तक रद्द किया गया है. इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है.

  • पानी की किल्लत पर आज SC में सुनवाई

दिल्ली में 6 मई से 8 मई तक पानी की कमी देखी जा सकती है. दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि शहर में पानी की आपूर्ति ‘गंभीर रूप से कम’ हो सकती है. इसी पर सुप्रीम कोर्ट आज पंजाब और हरियाणा से आपूर्ति से संबंधित मामले की सुनवाई करेगी.

  • हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू

तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है. पूरे प्रदेश में 7 मई से 16 मई तक पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी गई है

  • BAU में कृषि प्रसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा दिन

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसका आज तीसरा दिन है. यह प्रशिक्षण बीएयू और राष्ट्रीय कृषि प्रसार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) हैदराबाद द्वारा ‘कृषि प्रसार में सूचनाएं संचार प्रौद्योगिकी एवं मास मीडिया’ विषय पर संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...