हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

होमगार्ड आज से भरेंगे जेल

रेलवे आज से शुरू करेगा 71 अनारक्षित ट्रेन
कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. इससे दिल्ली-एनसीआर के साथ ही सहारनपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फजिल्का समेत कई जगहों की राह आसान होगी.

एचआईवी प्रभावितों के लिए योजना की मियाद का अंतिम दिन
पटना उच्च न्यायालय ने हाल ही में एचआईवी/एड्स प्रभावितों के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं को लागू नहीं करने पर चिंता जाहिर की थी और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी से जवाब मांगा था. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने कहा कि ये परियोजनाएं 5 अप्रैल तक लागू होनी चाहिए.

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर फैसला
बॉम्बे हाई कोर्ट मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर 5 अप्रैल को फैसला सुनाएगा. हाई कोर्ट ने 31 मार्च को मामले पर सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

रूस के विदेशमंत्री सर्जी लेवरोव आज आएंगे भारत
रूस के विदेशमंत्री सर्जी लेवरोव 5 अप्रैल को दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे. लेवरोव भारत में विदेशमंत्री एस जयशंकर और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

प. बंगाल में आज टीएमसी के लिए प्रचार करेंगी जया बच्चन
समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंचीं. वे यहां सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी. जया बच्चन हाईप्रोफाइल टॉलीगंज से तीन बार एमएलए रहे अरुप विश्वास के लिए वोट मांगेंगी.

आज आएंगे बिहार बोर्ड के नतीजे
बिहार में मैट्रिक परीक्षा में शामिल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक, 5 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे रिजल्ट का ऐलान हो जाएगा. जानकारी के अनुसार, बीएसईबी नतीजों के ऐलान के लिए किसी तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगी.

कृषि कानून पर आज शीर्ष कोर्ट में सुनवाई
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी ने रिपोर्ट सौंपी दी है. 5 अप्रैल को शीर्ष कोर्ट में सुनवाई होगी.

देश भर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय समुद्री दिवस
भारत में हर साल पांच अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है. यह दिन अंतरमहाद्वीपीय वाणिज्य और वैश्विक अर्थव्यवस्था के समर्थन में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है. इसके साथ भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराना भी इसका उद्देश्य है. सोमवार को भी इसको लेकर कई जगह कार्यक्रम होंगे.

पलामू में रामनवमी को लेकर बैठक
पलामू में रावनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. इसको लेकर जिला प्रशासन सोमवार को विभिन्न आयोजन कमेटियों के साथ बैठक करेगा.














