spot_img
spot_img

04 May : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

CM योगी को जान से मारने की धमकी, ‘4 दिन में जो कुछ कर सकते हो कर लो’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यूपी पुलिस के आपातकाल सेवा डायर 112 वाट्सएप नंबर पर किसी व्यक्ति ने संदेश भेजकर सीएम को जान से मारने की धमकी दी।

Bill Gates, Melinda Divorce: 27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा एक दूसरे से अलग

दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा अब एक दूसरे के साथ नहीं रहेंगे। दोनों लोगों ने अपनी 27 साल लंबी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने तलाक के बारे में जानकारी दी है।

आज भी झारखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज भी ओडिशा, झारखंड, बंगाल समेत पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी. झारखंड के कई जिलों में अगले शनिवार (8 मई, 2021) तक गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार करेंगे बैठक

सीएम नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार को एक बार फिर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग करेंगे . माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद सरकार बिहार में पूर्ण लॉकडाउन पर फैसला ले सकती है.

जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल दौरा

बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा के कई मामले सामने आए हैं. इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार मई को दो दिनों के पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएंगे. नड्डा हिंसा पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.

विश्व अस्थमा दिवस

विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है. इस बार विश्व अस्थमा दिवस 4 मई को मनाया जाएगा. कोरोना संक्रमण के चलते अस्थमा मरीजों की चिंता लगातार बढ़ रही है क्योंकि, इन कोरोना और अस्थमा बीमारियों के लक्षण समान हैं. हालांकि, ऐसे रोगियों को ज्यादा सतर्क रहना और इनहेलर्स का उपयोग करना होगा.

SRH और MI के बीच मुकाबला

आईपीएल 2021 के 14वें सीजन का मैच 31वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...