spot_img
spot_img
spot_img

03 May : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

सरकारी स्कूल के बच्चों को आज से मिलेगा डिजिटल कंटेंट

राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चों को सोमवार से डिजिटल कंटेंट मिलने लगेगा. जिस क्लास का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार नहीं होगा, उसके लिए इसे तैयार कर दिया जाएगा. व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा झारखंड डीजी स्कूल एप, दीक्षा पोर्टल और लर्नेटिक एप के जरिए भी कंटेंट उपलब्ध कराए जाएंगे.

झारखंड में चार दिनों तक मौसम का बदला रहेगा मिजाज

राज्य के कई इलाकों में रविवार को मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बहुत हल्की बारिश हुई. इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का बहाव हुआ. आने वाले चार दिन तक राज्य में मौसम बदला हुआ रहेगा.



अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस

अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) प्रत्येक साल आज के दिन मनाया जाता है. वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के ‘जन सूचना विभाग’ ने मिलकर इसे मनाने का निर्णय किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी आज के दिन को ‘अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस’ की घोषणा की थी.

भारत की पहली फीचर फिल्म के प्रदर्शन का दिन

विश्व इतिहास में तीन मई के नाम पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. इस दिन कहीं गृहयुद्ध समाप्त हुआ तो कहीं शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए. भारत में सिने जगत के इतिहास में 3 मई का दिन यादगार रहा क्योंकि इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र बम्बई (अब मुंबई) में प्रदर्शित हुई.



KKR और RCB के बीच मुकाबला

आईपीएल 2021 के 14वें सीजन का 30वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. अंक कालिका में KKR 7वें पायदान पर जबकि RCB तीसरे पायदान पर काबिज है. दोनों टीमें अब तक 7-7 मैच खेल चुकी हैं.

भगवान शिव के रूद्रस्वरूप कालभैरव की पूजा का महत्व

कालाष्टमी का पर्वपंचांग के अनुसार आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस तिथि को कालाष्टमी भी कहा जाता है. आज के दिन कालाष्टमी होने के कारण इस दिन पूजा और व्रत का महत्व बढ़ जाता है. कालाष्टमी पर भगवान शिव के रूद्रस्वरूप कालभैरव की पूजा की जाती है. भगवान कालभैरव को सभी की रक्षा करने वाला देवता माना गया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...