spot_img
spot_img
spot_img

01 May : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

राज्य में आज से नहीं हो सकेगा टीकाकरण

1 मई से देशभर में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का महाअभियान शुरू हो जाएगा. वहीं, वैक्सीन की कमी के चलते कई राज्यों ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. इनमें झारखंड का भी नाम शामिल है.

शुरू होगा वैक्सीनेशन महाअभियान

देशभर में एक मई से 18 साल से 45 साल के बीच के लोगों को वैक्सीन दी जानी है. इस सिलसिले में सभी राज्यों में आज से वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा. वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं जहां टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी नहीं हो पाई हैं.

आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है. यह दिवस मजदूर के हक की लड़ाई उनके प्रति सम्मान भाव और उनके अधिकारों के आवाज को बुलंद करने का प्रतीक है. इसे लेबर डे, मई दिवस, श्रमिक दिवस के नाम से भी जाना जाता है.

भारत पहुंचेगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V की पहली खेप

एक मई को स्पूतनिक-वी की पहली खेप भारत आएगी. भारत में कोरोना की दूसरी लहर के जारी कहर बीच फिलहाल दो टीके कोविशील्ड और कोवैक्सिन मौजूद है. हालांकि, अब स्पुतनिक-वी वैक्सीन के भारत आने की खबर के साथ ही अब कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मजबूती मिलेगी.

आज मूसलाधार बारिश की संभावना

बिहार, झारखंड, बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक में आज मूसलाधार बारिश की संभावना है. एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सप्ताह भी यही हाल रहेगा.

गुरू तेग बहादुर का प्रकाश पर्व आज

सिखों के नौंवे गुरू तेग बहादुर का प्रकाश पर्व आज रांची के श्रीकृष्णनगर कॉलोनी गुरूद्वारा में मनाया जाएगा. गुरू सत्संग सभा की ओर से शाम 6:30 बजे से दीवान सजाया जाएगा. पीएम मोदी भी अचानक श्री शीशगंज साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेका।

IPL का 27वां मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 27वें मुकाबले में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का सामना महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. शनिवार को दोनों टीमें दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी.

आज गैस सिलेंडरों के दामों में होगा बदलाव

सरकारी तेल कंपनियां हर माह की एक तारीख को गैस सिलिंडर के दामों में बदलाव करती हैं. 1 मई को गैस के नए दाम तय किए जाएंगे. इसमें चाहे दाम घटाए जाएं या फिर बढ़ाए जाएं. ऐसी स्थिति में 1 मई से गैस सिलिंडर के दाम बदल जाएंगे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...