spot_img
spot_img
spot_img

01 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

  • व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये एंट्रेंस टेस्ट

रांची विश्वविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग संचालित की जाएगी. कोरोना महामारी को देखते हुए इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा. इसके जरिये 100 से अधिक विद्यार्थियों का चयन होगा.

  • परीक्षाओं के लिए शिक्षकों से ली जाएगी राय

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए राज्य के शिक्षकों से राय ली जाएगी. इसकी जिम्मेदारी सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दी गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित वर्चुअल बैठक में यह निर्देश दिया गया. राज्य सरकार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा लेने या फिर नहीं लेने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ तीन जून को सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का भी इंतजार कर रही है. इसके बाद राज्य स्तर पर अंतिम निर्णय होगा.

  • रामदेव के बयान पर काला दिवस मनाएंगे डॉक्टर

योग गुरु रामदेव के एलोपैथी को लेकर दिए बयान के बाद से डॉक्टरों में रोष है. डॉक्टरों की एसोसिएशन ने एलान किया है कि एक जून को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे. काला दिवस मनाएंगे. हालांकि आश्वासन दिया है कि इससे रोगियों की देखभाल पर असर नहीं पड़ेगा.

  • आज से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

कोरोना वायरस के मामलों में कमी के साथ ही कई राज्यों में अब ढील देना शुरू कर दिया है. दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से कमी आई है.


  • खुल रहा है बांके बिहारी मंदिर

वृंदावन का विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक जून से खुल रहा है. मंदिर में दर्शनों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और एक बार में सिर्फ पांच श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे. स्थानीय लोगों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा.

  • LPG सिलेंडरों की दामों में बदलाव संभव

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं, इसलिए एक जून से देशभर में सिलेंडर की कीमत घट या बढ़ सकती है. हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है.

  • महंगा हो रहा हवाई सफर

आज से हवाई सफर भी महंगा हो रहा है. केंद्र सरकार ने हवाई किराये की न्यूनतम सीमा को 16 फीसदी तक बढ़ाने को मंजूरी दी है. हवाई किराये की निचली सीमा में 13 से 16 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी आज से ही लागू होगी.

  • बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

झारखंड में प्री मानसून बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहेंगे. राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...